राजधानी रायपुर में एंट्री करने से पहले कराना पड़ सकता है कोरोना टेस्ट

राजधानी के सभी पहुंच मार्गों पर पुलिस बल की मौजूदगी में कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जांच निगेटिव आने पर ही जिले की सीमा के भीतर प्रवेश मिल पाएगा।जिनका टेस्ट पॉजिटिव पाया जाएगा, उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा। इस मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी ने एसएसपी से सुरक्षा बल की मांग की गई है।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस कारण सीएचएमओ मीरा बघेल ने कलेक्टर को प्रस्ताव दिया है कि रायपुर पहुंचने वाले सभी मार्गों पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की जाए।

इन मार्गों पर हो सकता कोरोना टेस्ट-
महादेव घाट पुल के ऊपर
मंदिर हसौद
देवपुरी
सेजबहार
टाटीबंध चौक
सिलतरा
विधानसभा चौक
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *