छत्तीसगढ़ में बेमौसम ने बढ़ाई चिंता, आज भी कई जगहों में भारी बारिश के आसार

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश देखने को मिली। राजधानी रायपुर में हुई हल्की बूंदा बांदी होने से कुछ दिनों से महसूस हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गर्मी से राहत के बाद अब राजधानी में अच्छी ठंड पड़ना शुरु होगी।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम बनने से ठंड के मौसम में बारिश हो रही है। वहीं अब उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिरने के साथ ठंड महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं कई जगहों में बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुई बारिश के मुख्य रिकॉर्ड की बात करें तो अंबिकापुर और जशपुरनगर में 1 सेंटीमीटर बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। और इसी के साथ प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *