हर भारतीय तक कोरोना टीका पहुंचाने की तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने की अहम समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की कोविड-19 टीका संबंधी रणनीति की समीक्षा के लिए बैठक की जिसमें कोरोना वायरस के लिए टीके को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म और जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई

मोदी ने ट्वीट किया कि बैठक में टीका विकास की प्रगति, नियामक मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी.

उन्होंने कहा, ‘‘जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देना, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं तक पहुंच, कोल्ड चैन को मजबूत करना, टीके लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ाना और टीकों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीक प्लेटफॉर्म जैसे अनेक मुद्दों की समीक्षा की गयी.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *