जब लड़के ने दिया प्यार का झांसा और कर लिया दुष्कर्म तो लड़की ने उठाया ये कदम

देश भर में लगातार बढ़ते जा रहे है लव एंगल और उससे जुड़ी कई घटनाएं सामने आ रही है, हर दिन इस तरफ की कई साजिश का शिकार लड़के और लड़कियां जाने अनजाने में एक ऐसा कदम उठा लेते है, जिसके कारण या तो वे मौत का शिकार हो जाते है या  फिर अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते है, वहीं आज हम आपके लिए एक ऐसा केस लेकर आए है जिसे सुनने के बाद आपका भी दिल काँप जाएगा

उत्तर प्रदेश  जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराने वाली एक 21 साल की लड़की ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। पीड़िता ने सुसाइड नोट में गांव वालों के तानों से परेशान होकर और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाने का जिक्र किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि छात्रा ने मारकुंडी थाने में 13 नवंबर को गांव के युवक सुरेंद्र दुबे के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और उसके चार परिजनों पर आठ माह पूर्व शादी की बातचीत के बहाने अपने घर बुलाकर जबरन गोलियां खिलाकर गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *