बांदा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सिपाही को माँ और बहन सहित कुल्हाड़ी से काटा

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे चमरौड़ी चौराहे के निकट ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। प्रयागराज में तैनात एक सिपाही, उसकी मां और बहन का बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। तिहरे हत्याकांड की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी सकते में आ गई। अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या में वांछित चार व्यक्तियों को अरेस्ट कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

IG के. सत्यानारायण और पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। बताया जाता है कि सिपाही अभिषेक वर्मा प्रयागराज में पदस्थ था। मृतक सिपाही का परिवार चमरौड़ी चौराहे से अलीगंज जाने वाले रास्ते पर रहता है। अभिषेक का अपने चचेरे भाइयों से नाली में जूठन डालने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद हमलावरों ने कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से इस घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी चचेरे भाई हैं। दोनों में नाली में जूठन फेंकने को लेकर झगड़ा था। मृतक सिपाही ने पुलिस चौकी कलुकुआं में शिकायत भी की, किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। मरने वालों में सिपाही की मां रमा देवी (50) और बहन निशा (22) का नाम है। तीनों को बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर मारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *