कभी बेहद गरीबी में बीता था भारती का बचपन, भरपेट खाना तक नहीं होता था नसीब, अब सालाना कमाती हैं 10 करोड़ रुपए

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को रेड की। इनके घर से गांजा बरामद होने की खबर है।

भारती टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। 2019 में फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में भारती 82वें स्थान पर थीं। भारती सिंह की सालाना औसत कमाई 10.93 करोड़ रुपये है।

मौजूदा समय में वह पति हर्ष के साथ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की एंकरिंग करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आ रही हैं।

‘लल्ली’ के रोल से हुई थीं पॉपुलर

भारती को असली पहचान कॉमेडी रियलटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के चौथे सीजन से मिली थी। इस शो में के फाइनल में वे सेकंड रनर अप रही थीं। इस शो में उन्होंने एक कैरेक्टर प्ले किया था, जिसका नाम था ‘लल्ली’। इस कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'(2008) के अलावा वे ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार'(2010), ‘कॉमेडी सर्कस के तानसेन'(2011) और ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे'(2012) जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी पर कृष्णा अभिषेक के साथ वह ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ कर चुकी हैं।

भारती ने पंजाबी फिल्मों ‘एक नूर'(2011), ‘यमले जट यमले'(2012 और ‘जट एंड जूलिएट-2’ (2013) में भी काम किया है। वे अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ (2012) और पुलकित सम्राट-यामी गौतम स्टारर ‘सनम रे’ (2016) में भी नजर आ चुकी हैं।

गरीबी में काटा बचपन

भारती का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। एक इंटरव्यू में भारती ने कहा था, “मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हूं और हम तीन भाई-बहन हैं। मेरी मां ने 17 साल की उम्र में शादी की थी और आप यकीन नहीं करेंगे कि 23 साल की उम्र तक वह तीन बच्चों की मां बन चुकी थी।”

मैंने अपने पापा को 2 साल की उम्र में ही खो दिया था। इसलिए उनसे जुड़ी कोई याद मेरे साथ नहीं है। मां ने दोबारा शादी करने की बजाय हमारे लिए स्ट्रगल का रास्ता चुना। मेरा ज्यादातर बचपन गरीबी में बीता। बड़े भाई-बहन का दिन-रात हमारे लिए खाना और सुरक्षित छत जुटाने में बीतता था। इनफैक्ट कभी-कभी हमें आधा पेट खाना खाकर ही सोना पड़ता था।”

भारती की फैमिली की बात करें तो उनके भाई धीरज सिंह अमृतसर में जनरल स्टोर चलाते हैं। जबकि बड़ी बहन पिंकी राजपूत भी अमृतसर में ही सेटल हो चुकी हैं।

हर्ष लिंबचिया से शादी की

भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की थी। भारती हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना था। हर्ष ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक’ के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *