रायपुर : ​​​​​​​सरगुजा संभाग के जिलों में महिला आयोग की सुनवाई 23 नवंबर से

रायपुर, 21 नवम्बर 2020

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) आगामी 23 नवंबर से सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित  प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।

महिला आयोग द्वारा पति-पत्नी विवाद, दैहिक शोषण, मारपीट, प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से सम्बंधित प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी। 23 नवंबर को सरगुजा के जिला पंचायत सभाकक्ष में, 24 नवंबर को सूरजपुर कलेक्टर सभाकक्ष में, 25 नवंबर को कलेक्टर सभाकक्ष कोरिया में और 27 नवंबर को कलेक्टर सभाकक्ष में जिलों से प्राप्त महिला उत्पीड़न के संबंध में प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *