वन विभाग संचालनालय में पदस्थ कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग से की छेड़छाड़

रायपुर: देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ के मामलों में कमी नहीं आ रही है, बल्कि दिन ब दिन ऐसे मामलों में इजाफा होते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां वन विभाग संचालनालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की है। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर लहरे वन विभाग संचालनालय में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि जागेश्वर लहरे ने 13 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ की है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने माना थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार ​कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *