आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को घरवालों ने रातभर पीटा, दिन में दोनों की करा दी शादी

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से अनोखा मामला सामने आया है। अजीमनगर थाना इलाके में आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपी युवक की रातभर धुनाई की। दिन निकलते ही आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों ने उनका आपसी समझौता करा दिया। इसे बाद दोनों की शादी करा दी गई। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। स्वार क्षेत्र के रहने वाले युवक का अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था।
प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। गुरुवार की देर रात प्रेमी रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए। इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया।
शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई। युवक को कमरे में बंद करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को थाने ले आई।

मुकदमेबाजी के डर से गांव के सम्मानित लोगों ने समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत हो गए।

आननफानन में पंडित को बुलाया गया और शादी की तैयारी शुरू हुई। शाम को प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाल अपना जीवनसाथी चुन लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *