लैपटॉप में लिया दोस्त के मोबाइल का बैकअप, फिर उसकी पत्नी को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद कई लोगों की नौकरियां चली गईं हैं. ऐसे में कई लोगों ने अपराध कर पैसा कमाने का धंधा चालू कर दिया है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर जिले के बनाड़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ, जहां एक महिला ने थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि एक युवक मोबाइल से उसे फ़ोन करता था. साथ ही युवक महिला को उसकी तस्वीर व्हाट्सऐप पर भेजता था. यही नहीं, आरोपी शख्स ने महिला को तस्वीर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 3.50 लाख रुपये की मांग की.

इसके बाद डरी सहमी महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ. बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजना ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में शिकायत दी है कि बीते कुछ दिनों से एक अज्ञात नंबर से एक व्यक्ति फोन कर उसकी प्राइवेट फोटो वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. साथ ही युवक उस महिला से इसके एवज में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है.

वहीं, युवक ने पैसे ना देने पर तस्वीर वायरल की धमकी दी है महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने  बताया कि उसने महिला की तस्वीरें पति के मोबाइल से लिया था. आरोपी ने लॉकडाउन के बाद से ही पैसे की किल्लत चल रही थी, जिसके कारण उसने महिला से रुपये एंठने के लिए ब्लैकमेलिंग की साजिश रची. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *