डोंगरगढ़ में मानव तस्करी मामले में हुई गिरफ्तारी, पूछताछ के बाद हो सकते हैं बड़े खुलासे

डोंगरगढ़। मानव तस्करी मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े नाम आ सकते हैं। इस इलाके में लगातार लोगों के गुमशुदा होने की शिकायतें आ रही थी। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां से लगातार गुम इंसान की शिकायत आ रही थी। इस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में सभी दिशा में जांच की जा रही थी, जिसके बाद आज डोंगरगढ़ पुलिस ने मानव तस्करों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी 3-4 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संभावना जताई जा रही है कि गहन पूछताछ में लगातार कई और नाम सामने आ सकते हैं, जिसके बाद अन्य तस्करों पर भी पुलिस शिकंजा कस सकती है। डोंगरगढ़ में एक ऑटो चालक के परिजनों के गुम होने से मामले ने तूल पकड़ा था जो अब मानव तस्करी की कड़ी से जुड़ चुका है। अब देखना महत्वपूर्व होगा कि पूछताछ के बाद कितने आरोपियों की गिरफ्तारी और होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *