रायपुर : मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने दी कई विकास कार्यों की सौगात

धान खरीदी केन्द्रों का भूमिपूजन और स्कूल भवनों का किया लोकार्पण

रायपुर 23 नवम्बर 2020

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रविवार को बालोद जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडी ब्लाक में विभिन्न ग्रामों का दौरा कर नागरिकों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ कई विकास कार्याें की घोषणाएं की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निदान भी किया।

श्रीमती भेंड़ि़या ने सर्वप्रथम ग्राम कारुटोला में  सोसायटी धान खरीदी केंद्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने स्थानीय मांगो पर ग्राम विकास के विभिन्न कार्यों के लिए घोषणा की। इसके साथ उन्होंने ग्राम ठेमा बुजुर्ग मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने ग्राम कांड़े और ग्राम पिच्चेटोला में अतिरिक्त स्कूल भवन का भूमिपूजन और ग्राम बह्मनी,ग्राम कोपेडेरा व ग्राम कोटागांव में  नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम कोटागांव में धान खरीदी केंद्र का भूमिपूजन भी किया। दौरा कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्होंने सक्षम अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला,जनपद व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *