उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कथित तौर पर 21 वर्षीय एक युवती के साथ तीन व्यक्तियों ने बलात्कार किया और उसे पीटा. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार युवती रविवार को गोबर फेंकने गई थी जब उसके साथ बलात्कार किया गया. शिकायतकर्ता ने कहा कि युवती द्वारा विरोध किये जाने पर तीनों व्यक्तियों ने उसे पीटा

झिंझाना पुलिस थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को न बताए वरना उसे नतीजे भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *