ड्रग्स केस: गांजा रखने पर गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष को मिली जमानत

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh Drugs Case)  और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को जमानत मिल गई है। शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। बाद में पूछताछ में भारती सिंह और हर्ष दोनों ने कबूला कि गांजे का सेवन करते रहे हैं।

इससे पहले कहा जा रहा है था कि भारती की जमानत याचिका पर सुनवाई में आज देरी हो सकती है। न्यूजी एजेंसी एनआई से बातचीत करते हुए विशेष सरकारी वकील अतुल सरपांडे ने कहा था, ‘जैसा कि मैं आज अन्य मामलों में व्यस्त हूं, हम कुछ अन्य तारीखों के लिए अनुरोध करेंगे।’। लेकिन अब खबर है कि भारती और हर्ष को जमानत मिल गई है।

कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह करीब 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई।

शनिवार की सुबह एनसीबी ने भारती सिंह के घर अचानक छापेमारी की। इस दौरान एनसीबी को उनके घर से 85.5 ग्राम गांजा मिला था। पूछताछ के दौरान भारती ने गांजा सेवन की बात कबूल कर ली थी। बता दें कि भारती द कपिल शर्मा शो में बतौर कॉमेडियन काम करती हैं। जब से उनके घर छापेमारी हुई है तब से इस शो के होस्ट कपिल शर्मा को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए। रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया। बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन (Bollywood Drugs Connection) में एनसीबी की यह बड़ी कार्रवाई है। बीते दिनों अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *