महिला कांस्टेबल को प्रेमी ने मारी गोली, बाँट रही थी शादी का कार्ड

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक तरफ़ा प्यार में पागल एक युवक ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी. महिला कांस्टेबल को गोली मारने के बाद युवक ने अपने आप को भी गोली मार ली. दोनों को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है. प्राथमिक दृष्टी में यह मामला एक तरफा प्यार का प्रतीत होता है.

दरअसल, धार पुलिस की महिला कांस्टेबल का विवाह होने वाला है. जिसके चलते वह अपनी शादी के कार्ड वितरित कर रही थी. इसी दौरान उस युवक से महिला कांस्टेबल की मुलाकात हुई. उस युवक ने जब महिला कांस्टेबल की शादी का कार्ड देखा तो वह आग बबूला हो गया. आरोपी ने महिला कांस्टेबल पर गोली दाग दी. गोली लगने से महिला खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद आरोपी वहां से फरार नहीं हुआ, बल्कि उसने अपने आप को भी गोली मार ली. इसके बाद वो भी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा.

आनन-फानन में दोनों को फौरन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. महर दोनों को नाजुक हालत को देखते हुए स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें बड़वानी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. अब दोनों का उपचार वहीं चल रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *