स्वास्थ्य मंत्री ने केन्द्र से की मांग, वैक्सीन आने पर पहली लिस्ट में शामिल हो छत्तीसगढ़

रायपुर । कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और उसके टीका वितरण के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक जारी है जिसमें आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल है. बैठक में सीएम भूपेश भी मौजूद है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. बैठक को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से वैक्सीन की मांग प्रमुख प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने छत्तीसगढ़ को उन राज्यों में शामिल करने की मांग की जहां सबसे पहले वैक्सीन पहुंचेगी.स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव’केंद्र से नहीं मिल रही आर्थिक सहायता’स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वायरस को लेकर केंद्र से आर्थिक सहायता नहीं मिलने को लेकर केंद्र सरकार से नाराजगी भी जताई. सिंहदेव ने कहा कि हमें केंद्र सरकार से सामग्री की मदद नहीं चाहिए, हमें आर्थिक रूप से मदद चाहिए. पहले बाजार में सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही थी तो केंद्र सरकार की तरफ से सामग्री नहीं मिल रही थी, लेकिन अब बाजारों में सामग्री उपलब्ध हो गई है और कम दरों में भी सामग्रियां उपलब्ध हो रही है. पहले 200 टेस्ट हुआ करते थे लेकिन अब 30 हजार टेस्ट हो रहे हैं. सामग्रियों के भी दामों में गिरावट हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे समय पर आर्थिक मदद करनी चाहिए जबकि महामारी की स्थिति है.पढ़ें: कोरोना पर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक जारी, शाह भी मौजूदप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में मौजूद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *