तबाही मचाने वाला है तूफान “निवार”…. कई ट्रेंनें रद्द, 49 फ्लाइट भी कैंसिल की गयी

चक्रवाती तूफान निवार कभी भी तमिलनाडू समुद्री तट से कभी भी टकरा सकता है। मौसम विभाग ने इस तूफान को काफी स्ट्रांग बताया है। लिहाजा मौसम विभाग ने रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर रेलवे और हवाई सेवा पर भी इस तूफान का काफी असर पड़ने वाला है। कई फ्लाइट भी रद्द की गयी है, तो कई ट्रेनों को दो दिनों के लिए कैंसिल कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान निवार के अलर्ट की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है. साथ ही मछुआरों को समुद्र किनारे जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 2 ट्रेनें 25 नवंबर को पूर्ण रूप से कैंसिल रहेंगी. जबकि 3 ट्रेनें कल यानी 26 नवंबर को पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी.तमिलनाडु में तूफान निवार के बढ़ते खतरे को देखते हुए 7 जिलों में बस सेवा बंद कर दी गई है. लोगों से घरों  से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है.

पुद्दुचेरी में तेज हवाएं और बारिश शुरू हो चुकी हैं. एनडीआरफ के मुताबिक कुल 22 टीमें जिनमें तमिलनाडु में 12 टीमें, पुदुचेरी में तीन टीमें और आंध्र प्रदेश में 7 टीमें बनाई गई है और तैनात की जा चुकी हैं. पल-पल के अपडेट्स के लिए यहां बने रहें.तमिलनाडु के कांचीपुरम में तूफान से पहले बुधवार सुबह तेज बारिश शुरू हो गई है. वही पुडुचेरी में समुद्र तट पर लहरें उठ रही हैं. अब तक 49 फ्लाइट कैंसिल कर दिए गए हैं और स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *