बेडरूम हो या मंदिर Kiss कहीं ठीक नहीं… पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट पर मचा बवाल… यूजर्स ने कहा- अपनी उम्र का तो लिहाज कीजिये

पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता यशवंत सिन्हा (Former Union Minister, Yashwant Sinha) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वो अपने ट्वीट को लेकर विवाद में आ गये हैं और उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है. लगातार केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले हजारीबाग के पूर्व सांसद ने लव जिहाद को लेकर लगातार कई ट्वीट किये, लेकिन इस बार वो चुंबन (Tweet on kiss) को लेकर ट्वीट कर बुरी तरह से फंस गये.

सिन्हा के ट्वीट करते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. लोगों ने उन्हें उम्र का हवाला देकर इस तरह के मामलों से दूर रहने की सलाह तक दे दी.इसी मुद्दे पर यशवंत सिन्हा ने भी ट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया दी. सिन्हा ने ट्वीट किया और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर बड़ा हमला करते हुए लिखा, चुंबन कहीं भी स्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए. चाहे वह बेडरूम हो या धार्मिक स्थल. ईसाई समुदाय में शादी के बाद प्रथानुसार दूल्हा-दुल्हन के बीच जो चुंबन होता है, उन्हें सावधान रहना चाहिए, मध्य प्रदेश में उन्हें जेल भेज दिया जाएगा.

सिन्हा ने जैसे ही ट्वीट किया वैसे ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने लिखा कि भाजपा से अलग होने के बाद वे लगातार अनर्गल ट्वीट कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग यशवंत सिन्हा के समर्थन में भी दिखाई दिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *