नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने एक सभा में कहा कि वह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की धरती पर लव जिहाद (Love Jihad) नहीं होने देंगे. ये देश को तोड़ने का षड़यंत्र है. ये देश को बांटने का भी षड़यंत्र है. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा.
शिवराज सिंह चौहान एक सभा में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आदिवासियों के साथ शोषण नहीं दूंगा. कई मामले ऐसे आये हैं कि शादी कर ली जाती है और नाम भी नहीं बदला जाता और चुनाव लड़ लिया जाता है. इस तरह निकायों पर कब्जा किया जा रहा है. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा.
इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद नहीं होने दूंगा. लव जिहाद मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं चलेगा. ये देश को तोड़ने और बांटने का षड़यंत्र है. इसके लिए हम क़ानून ला रहे हैं. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान अंतर्धार्मिक विवाह के खिलाफ इससे पहले भी बात कर चुके हैं. बीजेपी शासित कई राज्य इसके खिलाफ क़ानून बना चुके हैं.
