आगामी तोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद बजरंग पूनिया Bajrang Punia बुधवार को रेसलर संगीता फोगाट Sangeeta Phogat से शादी के बंधन में बंध गए.
बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित महाबीर फोगाट की तीसरी बेटी हैं. दोनों ने अग्नि के सामने 7 की बजाए 8 फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी कीं. इन दोनों ने 8वां फेरा देश में बेटी बचाने के संकल्प लेते हुए लिया.
शादी समारोह संगीता के पैतृक गांव बलाली चरखी दादरी में आयोजित हुआ. कोविड 19 वायरस के चलते बेहद साधारण अंदाज में दोनों ने विवाह किया.
सोनीपत के बजरंग यहां सिर्फ 21 बारातियों के साथ अपनी दुल्हन को ब्याहने पहुंचे. बजरंग ने यह शादी बिना दहेज के की है.
दोनों परिवारों ने यह आयोजन इतना साधारण रखा था कि इसमें घोड़ी का तो इंतजाम था लेकिन बैंडबाजा नहीं था.
बता दें 26 वर्षीय बजरंग 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में रेसलर हैं. वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं. वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में 11 स्वर्म पदक भी जीत चुके हैं. इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने 2 बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. तोक्यो ओलंपिक में वह भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद हैं.
