पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरा थाना लाइन अटैच

रायपुर। सूरजपुर में पुलिस हिरासत में हुई मौत पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि पुलिस पर जो आरोप लगे हैं उसे संज्ञान में लेते हुए पूरे थाने को लाइन अटैच कर दिया गया है। जूडिशियल इंक्वायरी के निर्देश दिए गए हैं, जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विशेष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार के दौरे को लेकर कहा कि उनके साथ नक्सल मोर्च पर चर्चा हुई है। ऑपरेशन को आगे किस तरह से मूर्त रूप देना है इसको लेकर उनसे बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार की ओर से जो निर्देश पुलिस को मिले हैं उसका पालन करेंगे। किसी भी स्थिति में दूसरे राज्यों का धान न आए इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी ।

वहीं उन्होंने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामल पर भी बयान दिया है। उनके मुताबिक पूरे प्रदेश में रायपुर जिले में 93% रिकवरी है, जो पिछले साल से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *