सेक्स के इन सवालों को लेकर लोगों में रहती है गलतफहमी और डर

पानी में सेक्स संबंध बनाने से यौन संचारित रोगों से बचा जा सकता है। सबसे पहले इस बात को समझना ज़रूरी है कि पानी के भीतर सेक्स क्रिया संभव ही नहीं है। ऐसी गलतफहमी केवल ऐसे लोग पाल सकते हैं, जिन्हें सेक्स के मामले में कम अनुभव है या फिर वो इस क्षेत्र में नए हैं।

सेक्‍स के बाद ऊपर-नीचे कूदने से प्रेग्‍नेंसी का खतरा नहीं होता। अगर आप संबंध बनाने के बाद हुला-हूप, रस्‍सी कूदना और कई घंटों तक जॉगिग करती हैं तो, इन क्रियाओं के करने से आप प्रेग्‍नेंसी के खतरे से नहीं बच सकती हैं। हां इन क्रियाओं के करने से आप फिट ज़रूर रह सकती हैं।

बड़े हाथ-पैर वाले पुरुषों का पेनिस भी बड़ा होता है। ये मिथक पूरी तरह से गलत है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई ठोस अध्ययन के बारे में पता नहीं चला है। एक्‍सपर्ट की बात मानें तो, पुरुषों के अंगों और उनके पेनिस साइज के बड़े या छोटे होने से कोई लेना-देना नहीं है। हर पुरुषों के पेनिस की लंबाई अलग-अलग होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *