रायपुर के एम्स की तीसरी मंजिल से कूदकर कोरोना मरीज ने दी जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में गुरुवार को एक कोरोना मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मरीज 22 नवंबर को जांजगीर चांपा से एम्स में भर्ती कराया गया था. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आमानाका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अस्पताल से लगभग 12 बजे एक व्यक्ति के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी. पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कोरोना का मरीज था और तीसरी मंजिल पर सी ब्लॉक ढ्ढष्ट में भर्ती था. उसे कुछ देर बाद ढ्ढष्ट से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन उसके पहले ही 49 वर्षीय इस शख्स ने मौका देखकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसका अस्पताल में इलाज किया गया. जहां उसकी मौत हो गई.पढ़ें- कांकेर: कोरोना ने खाली किए बांस का सुंदर सामान बनाने वाले हाथ, दो वक्त की रोटी भी हुई मुश्किलयह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी 12 अगस्त को एक कोरोना मरीज ने एम्स के तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी थी. आत्महत्या करने वाला मरीज 65 साल का बुजुर्ग था जो कि राजधानी के लालपुर इलाके का रहने वाला था. कोरोना इलाज के लिए बुजुर्ग को 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका इलाज मनोचिकित्सक के पास चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *