खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चाम्पा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव के पास निर्माणाधीन NH-49 पर सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि बिगड़े हालत में हाइवा गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। वहीं बाराद्वार की ओर जा रहे एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तुरंत बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।

दोनों की पहचान नहीं हुई है, पुलिस पता लगा रही है। इधर, चाम्पा थाने के टीआई राजेश चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में 2 युवक मृत हुए हैं, जिसकी डेडबॉडी बीडीएम अस्पताल चाम्पा में है। सूचना के बाद मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *