प्रदेश में गुरुवार को 1753 नए कोरोना मरीज सामने आए। अब तक 2 लाख 30 हजार 956 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 23 हजार 957 केस वर्तमान में सक्रिय हैं, जबकि 2 लाख 4 हजार 198 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। गुरुवार को अस्पताल से 105 तथा होम आइसोलेशन से1447 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह से 1552 मरीज डिस्चार्ज हुए। त्योहारों के बाद जांच में तेजी आ गई है। 34 हजार 156 परीक्षण किए गए। 17 मौतें भी गुरुवार को हुईं। इनमें से 6 को सिर्फ कोरोना की ही शिकायत थी, जबकि 11 को कोरोना के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित अन्य दिक्कतें भी थीं। प्रदेश में अब तक 2801 मौतें कोरोना के कारण हो चुकी हैं। रायपुर में 219 मामले रायपुर-219, दुर्ग-169, रायगढ़-167, राजनांदगांव-136, बिलासपुर- 149, कोरबा-120, बालोद-100, बलौदाबाजार-79, सरगुजा-70, जांजगीर-चांपा-60, महासमुंद-59, धमतरी-53, बेमेतरा-48, बलरामपुर-47, सूरजपुर-40, कबीरधाम-39, दंतेवाड़ा-36, कोरिया-33, काेंडागांव-31, बस्तर-24, मुंगेली-17, कांकेर-15, गरियाबंद-13, बीजापुर में 11, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा जशपुर में 7-7 व नारायणपुर में एक नया मामला मिला। सुकमा में एक भी नया मरीज नहीं मिला।
जांच बढ़ी तो कम हुए कोरोना केस, प्रदेश भर में 1753
