हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति उसे बहुत प्यार करने वाला हो, बिना बोले आपके मन की बात समझ जाएं। वहीं शादीशुदा जिंदगी को अच्छा बनाने के लिए कई कोशिशों की जरूरत होती है। यह पूरी तरह से दोनों के आपसी रिश्ते पर डिपेंड करता है। वहीं जिम्मेदारियों और पारिवारिक उलझनों में इतना फंस जाते हैं कि वे अक्सर अपनी शादी के बाद अपनी पत्नी को खास समय नहीं दे पाते हैं। जिस कारण कई बार ऐसे रिश्ते में खटास आने लग जाती है। वहीं अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में रंग भरना चाहते हैं तो इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। छोटी छोटी बात पर तारीफ हर पत्नी चाहती है कि उसका पति उस पर पूरा ध्यान दे। उनका पति उनसे फिजीकली और इमोशनली भी अटैच हो। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पत्नी खुश रहे तो इसके लिेए आप उनकी छोटी छोटी बातों पर तारीफ करें।
हालचाल पूछें आजकल के बिजी शेड्यूल में पति पत्नी दोनों ही इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वे एक दूसरे को समय ही नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अगर आप दिन में अपनी पत्नी का हालचाल लेते रहें, उन्हें कॉल या मैसेज करें। आपके ऐसा करने से वे काफी खुश होंगी।
कभी कभी खाना बनाएं आजकल ज्यादातर महिलाएं वर्किंग होती हैं। ऐसे में उन्हें घर और ऑफिस दोनों को संभालना होता है। ऐसे में आप उन्हें कभी डिनर पर ले जाएं या फिर आप कभी कभी उनके लिए घर पर ही खाना बना दें। दिनों को स्पेशल बनाएं पत्नी को खुश रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ डेट्स को कभी न भूलें, जैसे की जन्मदिन, शादी की सालगिराह आदि। ऐसे खास दिनों में उन्हें स्पेशल फील करवाएं। इसके लिए आप उन्हें गिफ्ट्स और सरप्राईज दे सकते हैं।
