शादी के नाम पर दो साल तक किया लड़की का यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर भी बनाए संबंध, शादी के नाम पर मुकरा युवक

रांची: झारखंड के गढ़वा जिले से प्यार में धोखा देकर एक लड़की का दो वर्ष तक यौन शोषण किए जाने की खबर सामने आ रही है. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई, तो प्रेमी शादी करने से आनाकानी करने लगा. हाल ही में जब लड़की अपने प्रेमी से मिलने पहुंची, तो वह लड़की को अपने साथ ले गया. एक बार फिर उसका यौन शोषण किया गया. प्रेग्नेंट लड़की की तबियत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मेराल थाना क्षेत्र के पूर्व मेराल प्रखंड की निवासी लड़की की दो वर्ष पूर्व अपनी बहन की शादी में अहमद अंसारी नाम के युवक से मुलाकात हुई थी. ये मुलाकात धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई. लड़की का कहना है कि अहमद ने उसे शादी का वादा किया. दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा. इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई. इस बारे में लड़की ने अपने घरवालों को जानकारी नहीं दी और प्रेमी से शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी.

25 नवंबर को वह इसी सिलसिले में पड़ोसी युवक के साथ प्रेमी से मिलने चिनिया प्रखंड गई थी. यहां पर प्रेमी ने लड़की से मुलाकात की और फिर उसे अपने घर ले गया. लड़की ने बताया कि रात में प्रेमी ने एक बार फिर उसका यौन शोषण किया, गर्भवती होने के चलते उसकी तबियत बिगड़ गई. रात में ही उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया. अस्पताल पहुंची लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है. सूचना पर मेराल पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *