रायपुर : शिवरीनारायण मठ में मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से

रायपुर, 29 नवम्बर 2020

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रामायणकालीन स्थल शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया। मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके शिवरीनारायण मठ पहुंचने पर उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से भी तौला गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया और विधायक श्री मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *