अंबिकापुर। सरगुजा में महिला स्वयं सहायता समूह को लोन दिलाने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने ठगी के मुख्य आरोपी ज्योतिष निषाद समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अब तक पूछताछ में आरोपियों ने 800 महिलाओं से करीब 5 करोड रुपए की ठगी की बात स्वीकार की है। आरोपी ठगी के पैसे को शेयर बाजार में लगाने का काम करते थे। मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
सरगुजा जिले में महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाकर काम दिलाने के नाम पर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन दिला कर ठगी करने का खुलासा करीब दर्जनों गांव की हजारों महिलाएं शिकार हुई थी। पुलिस इस मामले में पहले ही एक दलाल की गिरफ्तारी कर चुकी है मगर उदयपुर, दरिमा समेत कई इलाकों में महिलाओं को ठगने वाले दलाल ज्योतिष निषाद फरार चल रहा था।
ऐसे में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुणे में है, पुलिस की टीम ने पुणे जाकर आरोपी की गिरफ्तारी की है और यह खुलासा किया कि करीब 800 महिलाओं से 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी आरोपी ने की थी। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य सहयोगी समेत दो लोगों की गिरफ्तारी की है।
साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ठगी का पैसा शेयर बाजार में लगाया करते थे। इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश सरगुजा पुलिस कर रही है इस मामले में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की भूमिका भी संदिग्ध है ऐसे में पुलिस माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की भी जांच कर उन पर शिकंजा कसने की बात कह रही है।
