कार्तिक पूर्णिमा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर खारून नदी के महादेव घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने मां खारून से छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली की कामना की। स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने आरती की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। CM ने प्रदेश में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद कर कहा कि बाल काल में काफी स्नान किया। हर साल कार्तिक स्नान को लेकर लोगों में अलग ​ही उत्साह रहता है। खास तौर पर बच्चों में। स्नान के बाद बच्चे थाली सजा कर शिव मंदिर कार्तिक पूर्णिमा में जाते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव घाट में डुबकी लगाने के बाद भगवान शिव की आराधना करने की परंपरा को निभाया।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन से ही प्रदेश में मेलों की शुरूआत हो जाती है। वहीं आज के दिन छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों में पवित्र नदियों और देवालयों के स्थान में मेला लगता है। राजधानी के रायपुरा स्थित खारून नदी के किनारे महादेव घाट पर भी हर साल दो दिवसीय मेला का आयोजन होता है। जहां पर प्रदेश भर के श्रद्धालु आकर स्नान करते हैं, पूजा अर्चना करते हैं और मेला का आनंद उठाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते मेला का आयोजन नहीं हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *