देव दीपावली: पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, 15 लाख दीपों से रोशन होंगे गंगा घाट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाएंगे। वाराणसी में पीएम मोदी गंगा के घाटों पर अलौकिक दृश्य के साक्षी बनेंगे। ये पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की देव दीपावली में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी में 84 घाटों पर करीब 15 लाख दिये जलाये जाएंगे। खबर है कि पीएम मोदी पहला दीपक खुद अपने हाथों से प्रज्ज्वलित करेंगे। पीएम मोदी की मौजूदगी में वाराणसी के घाटों पर लेजर शो का भी आयोजन होगा। जिस तरह से अयोध्या के लेजर शो ने दुनिया को उसकी दिपावली की भव्यता से रूबरू कराया, कुछ वैसी ही कोशिश इस बार बनारस के घाटों पर भी होगी।
6 लेन वाले नेशनल हाइवे 19 को देश के नाम समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दिवाली के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले 6 लेन वाले नेशनल हाइवे 19 को देश के नाम समर्पित करेंगे। ये हाइवे वाराणसी को प्रयागराज से जोड़ेगा। इस हाइवे के निर्माण में 2447 करोड़ रुपये की लागत आई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हाइवे के शुरू होते ही वाराणसी और प्रयागराज की दूरी तय करने में 1 घंटा कम समय लगेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ड्रीम प्रोजेक्ट है। 55 हजार स्क्वायर मीटर में बन रहे इस कॉरिडोर का भव्य स्वरूप अब दिखने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *