बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने लगाया बलात्कार का आरोप

नई दिल्ली: आजकल अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। अब इसी बीच जो मामला सामने आया है उसमे बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर पर वेब सीरीज में काम कर रही एक एक्ट्रेस ने बलात्कार का आरोप लगाया है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज में काम कर रही एक अभिनेत्री के साथ कास्टिंग डायरेक्टर आयुष तिवारी ने बलात्कार किया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया है।

इस मामले में अब पुलिस ने वेब सीरीज और फ़िल्म में काम करने वाली इस अभिनेत्री के बयान के तर्ज पर आइपीसी की धारा 376 के तहत मामला दायर किया है। पुलिस ने बीते 25 नवंबर को पीड़िता की शिकायत पर मामला दायर किया है। अब मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में लग चुकी है। इस मामले में वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, आरोपी ने अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले पर तहकीकात शुरू हो गई है।

वैसे इस समय देश में बलात्कार के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। देश में आए दिन कोई ना कोई मामला सामने आ ही जाता है जो बर्बरता की सभी हदों को पार कर देता है। वैसे इस मामले में तो तहकीकात होने के बाद ही पता लग पाएगा कि पूरा मामला क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *