रायपुर : श्री अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव मंत्रालय से पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर, 30 नवम्बर 2020

राज्य शासन द्वारा श्री अमिताभ जैन का मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापना का आदेश आज यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन श्री राजेन्द्र प्रसाद मण्डल मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 नवम्बर 2020 (अपरान्ह) से सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप होने वाले रिक्त पद पर श्री अमिताभ जैन अपर मुख्य सचिव वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के पद पर पदस्थ करता है।

Click here for pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *