बीजापुर जिले में नक्सली वारदातों का सिलसिला थमने नाम नहीं ले रहा हैं,बीते एक सप्ताह में आठ लोगों की हत्या

बीजापुर -: जिले में इन दिनों बेखौफ नक्सली बेधड़क वारदातों को अंजाम दिया जा रहा हैं। बीते एक सप्ताह में नक्सलियों के ओर से किए गए घटनाओं पर गौर करें तो तकरीबन आठ लोगों की हत्या कर दी गई। जिसमें गंगालूर के बीहड़ इलाकों में बसे पूसनार और मेट्टापाल गांव में चार आदिवासी ग्रामीणों की जन अदालत लगाकर मार दिए जाने की खबर सुर्खियों में आई। इसके अलावा नक्सलियों ने दो सहायक आरक्षक एक एसआई जोकि कुटरू में पदस्थ छुट्टी पर घर लौट रहे को बीच राह से अपहरण कर उनकी हत्या की है। ज्ञात हो कि पेमेंट करने वन परिक्षेत्र अधिकारी ग्यहरा तारीख 2020 को जांगला थानाक्षेत्र के अंतर्गत कोंड्रोजी गांव पहुंचे स्कूल में पेमेंट कर रहे को नक्सलियों ने सरपंच और बीट गार्ड को भगा दिया वही वन परिक्षेत्र अधिकारी रथराम पटेल की निर्मम हत्या कर दिया। उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी की पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन हुए की अस्ती ठंडक पड़ी नहीं।इधर नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस लाईन में जनरल ड्यूटी में पदस्थ जेल बाड़ा निवासी लच्छू मडवी उनकी मोटरसाइकिल से किसी सिलसिले में तोयनार थानाक्षेत्र के गांव मिडते पहुंचे जवान नक्सलियों के वारदात का शिकार हो गया। निहत्थे जवान पर नक्सलियों के द्वारा धारदार हथियार से दिनदहाड़े सड़क पर जानलेवा हमला कर नक्ससी घटनास्थल से नौ दो ग्यारह हो गए। घायल स्थिति में सड़क पर पड़ा रहा जवान। मौके पर पहुंची पुलिस। उपचार के लिए ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया यहां इलाज जारी हैं। घायल जवान की स्थिति अभी भी नाज़ुक बनी हुई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिर्जा जियारत बेग ने की घटना की पुष्टि। सप्ताह भर से जादे दिनों में हुई नक्सली वारदातों ने आठ लोगों की जानें चली गई। बता दें कि 13 सितंबर 2020 को मिडते गांव में जवान पर हुई नक्सली हमले में जवान जिंदगी और मौत के बीच जिंदगी की जंग लग रहे को बेहतर इलाज के लिए एरोप्लेन से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *