सेक्स रैकेट में हैरान करने वाले नामों का खुलासा संभव, मकान मालिक भी गिरफ्त में

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर में काफी लंबे समय से चोरी-छिपे पटेल वार्ड में चल रहे सेक्स के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों में लिप्त दो युवतियों सहित तीन युवकों और एक मकान मालिक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। नरसिंहपुर एसडीओपी के मुताबिक पटेल वार्ड के एक मकान में मकान मालिक की सहमति से देह व्यापार का कारोबार संचालित किया जा रहा था। जिसमें जबलपुर से बुलाकर लड़कियां शहर के ग्राहकों तक सप्लाई की जाती थी। जिस पर पुलिस को सूचना मिलते ही महिला पुलिस अधिकारियों के साथ छापेमार कार्रवाई करते हुए अनैतिक कार्य में लिप्त दो जबलपुर निवासी युवतियों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान मालिक को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हो सके। इस पूरे रैकेट में सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि सभी आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *