पति को खिलाई नींद की दवाई, फिर धारदार हथियार से कर दिया क़त्ल

पटना: बिहार के खगड़िया से एक हत्या का मामला प्रकाश में आया है. जहां पर बेलदौर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पनसलवा गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति को धारदार हथियार से मौत के घाट में उतार दिया. क़त्ल करने से पहले पत्नी ने पति को नशे की दवाई खिलाकर सुला दिया. फिर गरासा से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

यही नहीं पति की शव को जमींदोज करने के लिए अपने घर में उसने गड्ढा भी खोदा. किन्तु वो लाश को ठिकाने नहीं लगा सकी. पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गोगरी डीएसपी पीके झा ने बताया कि यह महिला मृतक की दूसरी बीवी थी. पूछताछ में आरोपी महिला कंचन देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस को महिला का किसी के साथ अवैध संबंध होने का भी संदेह है. हत्या में उपयोग किया गया गरसा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञानी शर्मा ने चार विवाह किए थे. जिसमें पहली पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी. तीसरी पत्नी भाग गई थी, जबकि दो पत्नियों के साथ वह रहता था. इन सब के बीच पहली पत्नी की बेटी चुनचुन देवी की माने तो उसकी सौतेली मां कंचन देवी ने ही उसके पिता को जान से मारा है. क्योंकि सौतेली मां से उनके पिता का अक्सर विवाद होता रहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *