भाभी-देवर में था प्यार, शादी तय होते ही किया यह काम

लखनऊ: हाल ही में अपराध का एक नया मामला सामने आया है जो यूपी के फतेहपुर जिले का है। यहाँ के गाजीपुर के बाभनतारा गांव में देवर-भाभी ने साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान देवर की शादी तय हो गई, जिससे भाभी को गहरा झटका लगा। देखते ही देखते भाभी और देवर दोनों ही परेशान हो गए और उसके बाद दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया।

अब मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार रात को दोनाें ने आत्महत्या कर ली है। इस मामले के बारे में जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘बाभनतारा गांव में रहने वाले एक परिवार में देवर भाभी के बीच संंबंध थे। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो दोनों को समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार चलता रहा।’

आगे पुलिस ने बताया कि, इस दौरान घरवालों ने गुस्से में देवर की शादी तय कर दी। शादी के लिए देवर तैयार नहीं था लेकिन घर वालों ने जब उसके साथ जबरदस्ती की तो उसकी शादी तय हो गई। उसके बाद उसने भाभी के साथ ही रहने की जिद की लेकिन जब कोई नहीं माना तो उसने भाभी के साथ अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने कहा है कि पूरी जांच होने के बाद काेई आधिकारिक बयान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *