रायपुर । आज CM भूपेश बघेल बालोद जिले के सिर्री के दौरे पर जाएंगे। CM यहां 75वें वार्षिक राज अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री आज दोपहर एक बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे बालोद जिले के गुण्डरदेही तहसील स्थित ग्राम सिर्री गाड़ाडीह पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सिर्री के स्मृति सभा स्थल में आयोजित 75वें वार्षिक राज अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे रायपुर लौटेंगे।
