देश में कोरोना वायरस के फैलने की रफ़्तार भले ही कम हुई हो, लेकिन धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के करीब पहुँच गई है. कुछ ही दिन में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से पार हो जाएगी. भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल हो जायेगा, जहाँ एक करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इस मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं.
भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32, 981 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 96,77,203 हो गई है. रविवार को 391 लोगों की मौत हुई. इन मौतों के साथ कोरोना की चपेट में आकर मरने वाली संख्या भी एक लाख 40 हज़ार 573 हो गई है
देश में इस समय कुल 3,96,729 एक्टिव केस हैं. अब तक 91,39,901 लोग डिस्चार्ज यानी ठीक भी हो चुके हैं. रविवार को 39,109 लोग ठीक हुए. ये राहत की बात है कि भारत में लोगों के ठीक होने की दर भी बेहतर है.
दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य बुरी कोरोना संक्रमण की बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र उन राज्यों में से हैं, जहाँ सबसे अधिक कोरोना के मरीज हैं. दिल्ली में अब तक तीन से चार हज़ार मामले नियमित सामने आ रहे हैं. जबकि 70 से 100 लोगों की मौत भी हो रही है.
