अधेड़ की हत्या, नग्न अवस्था में अधजली लाश मिली, क्षेत्र में सनसनी

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के कॉलेज रोड में मंदिर के पास अधेड़ की नग्न अवस्था में अधजली लाश मिली है. पुलिस ने हत्या के मामले में मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतक का नाम शिवशंकर पटेल था, जो बम्हनीडीह का रहने वाला था. हत्या किसने और क्यों की, इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है.
बम्हनीडीह थाने के टीआई रामकुमार तोड़े ने बताया कि मंदिर के पास 45 साल के शख्स शिवशंकर पटेल की नग्न अवस्था में अधजली लाश मिली है. कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था. इसी आधार पर अभी मामले में पुलिस की जांच चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *