यूपी में लव जिहाद क़ानून के तहत दो भाई गिरफ्तार, युवती ने दिया चौंकाने वाला बयान

लखनऊ: लव जिहाद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य कानून लाने की तैयारी कर चुके हैं। यूपी में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने के बाद बेटी की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दूल्हे समेत दो भाइयों पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के तहत मुरादाबाद के कांठ तहसील में केस दर्ज कराया गया है। मुरादाबाद SP (ग्रामीण) का कहना है कि यह केस लड़की की मां की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बिजनौर की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कर उसका विवाह कराया जा रहा है। इस शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जो मुरादाबाद में कांठ के रहने वाले हैं। दोनों व्यक्तियों को अरेस्ट कर लिया गया है और जांच जारी है। इसी बीच युवती ने कहा कि, मेरी आयु 22 साल है और मैंने अपनी इच्छा के मुताबिक, पांच महीने पहले राशिद से शादी की थी। उसने मुझे शादी करने और धर्म-परिवर्तन के लिए विवश नहीं किया है।

आपको बता दें कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 को हरी झंडी दे दी थी। यदि शादी के लिए जबरदस्ती धर्मांतरण के लिए किसी को दोषी पाया जाता है तो आरोपी को नए कानून के तहत 15 हजार रुपये जुर्माने के साथ एक से पांच साल की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *