आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 31,522 नए COVID19 संक्रमण के मामलों के साथ कुल संख्या 97,67,372 हो गई. इसके साथ ही 412 मौतों के नए मामले के साथ ही अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1,41,772 हो गया है. अभी कुल एक्टिव केस 3,72,293 है. अब तक कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 92,53,306 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 37,725 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.
देश में 24 घंटे में कोरोना 31,522 नए केस, अब तक कुल 1.42 लाख मौतें हुईं
