घर के पास से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, बदमाशों ने फिरौती में मांगे 50 लाख

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांसपार गांव के टोला भुलनापुर से छह वर्ष के बालक का किडनैप कर लिया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मासूम की बरामदगी के लिए SP ने चार टीमें गठित की हैं। अपहृत बालक के घर के पास से एक चिट्ठी बरामद हुई है। जिसमें पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।

ग्राम सभा बांसपार टोला भुलनापुर के रहने वाले कृष्णा गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को मेरा छह साल का बेटा पीयूष गांव के बगीचे में खेल रहा था। जहां से कुछ लोग उसे उठाकर ले गए। यहां-वहां काफी तलाश की, किन्तु उसका कहीं पर भी पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस जहां अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि अपहृत बालक की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है। मासूम बालक के परिवार वालों को कथित एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसके आधार पर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *