आज बलरामपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय दौरे पर आज दोपहर बलरामपुर पहुंचेंगे।  CM यहां न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

सीएम बघेल  13 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे । इस दौरान CM भूपेश जिले को लगभग ढाई सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिला प्रशासन ने लोगों के बैठने के लिए विशाल डोम तैयार किया है। रामानुजगंज के विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से बात की,  विधायक ने कहा कि सीएम बनने के बाद अधिकृत रूप से भूपेश बघेल पहली बार बलरामपुर आ रहे हैं। जिले के लोग सीएम भूपेश के स्वागत के लिए तैयार हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *