आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। जिसके कारण उनको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मानसिक तनाव, धूम्रपान या शराब की लत आजकल के युवाओं में देखी जा रही है। इन आदतों की वजह से पुरुषों की सेक्स क्षमता पर भी प्रभाव पड़ा है। कई बार कई किशोर, जिन्हें सेक्स का कोई अनुभव नहीं होता, खुद में सेक्स के प्रति अनिच्छा महसूस करते हैं। इस समस्या को अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सुधार करके और कुछ खास फूड्स को डायट में शामिल करके सेक्स की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। जानें, ऐसे कौन से फूड्स हैं, जिनके सेवन से पुरुष अपनी सेक्स क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
सेक्स की शक्ति बढ़ाने वाले भोजन
खजूर: खजूर में जिंक प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो मर्दों की सेक्स क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। एक हफ्ते तक रोजाना 5 से 7 खजूर खाएं। ऐसा करने से आप अपने यौन क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
अश्वगंधा: अश्वगंधा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है जो मर्दों के लिए एक उपहार है। लगभग 10 ग्राम अश्वगंधा का पेस्ट आपके यौन क्षमता को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।
चॉकलेट: चॉकलेट एंटी-ऑक्सीडेंट्स का काम करते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आपकी यौन शक्ति को बढ़ता है। इससे निर्मित भोजन में फेनैलेथलमाइन पाया जाता है, जो लोगों में सेक्स और कामुकता की भावना को जगाता है।
लौकी के बीज: लौकी के बीज में जिंक की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे पुरुषों के शुक्राणुओं (sperms)में वृद्धि होती है। इसको खाने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी भी दूर हो जाती है। लौकी के बीज विटामिन से भरपूर होता है, जो किसी भी मर्द के कामुकता को जगा सकता है।
प्याज: अगर आपको लगता है कि आपकी कामुकता में कमी आ रही है तो प्याज को तोड़कर इसे मक्खन में तलकर खाएं। सुनहरे भुने हुए प्याज में शहद मिलाकर खाने से भी कामुकता बढ़ती है।
