भूपेश कैबिनेट के मंत्रियों के साथ अफसरों ने भी लगाई दौड़

रायपुर। राज्य शासन द्वारा नवा छत्तीसगढ़ के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 13 दिसंबर को आयोजित प्रथम वर्चुअल मैराथन दौड़ में मंत्रीगणों ने भी आम आदमी के साथ-साथ उत्साह के साथ भाग लिया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल मैराथन में दौड़े।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी के शंकरनगर स्थित अपने निवास कार्यालय और उद्योग तथा वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा ने राजधानी के शांतिनगर स्थित अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर दोनों मंत्रीगणों के साथ वर्चुअल मैराथन दौड़ में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और उनके पुत्र पंकज शर्मा आज आयोजित वर्चुअल मैराथन में शामिल हुए।

वर्चुअल मैराथन में प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा में दौड़ लगाकर वर्चुअल मैराथन में सहभागी बने।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम वर्चुअल मैराथन में हुए शामिल। उन्होंने वर्चुअल मैराथन में भाग लेने के लिए प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा राजधानी रायपुर में आज बह वर्चुअल मैराथन दौड़ में शामिल हुईं

वर्चुअल मैराथन में अपर मुख्य सचिव गृह ब्रत साहू दौड़ लगाकर वर्चुअल मैराथन में सहभागी बने।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ के नागरिक बड़ी संख्या में वर्चुअल मैराथन में हिस्सा ले रहे हैं, इससे निश्चित ही लोगों में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी।

मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी आज वर्चुअल मैराथन में शामिल हुए।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी वर्चुअल मैराथन में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *