ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के नाम पर युवती के साथ होटल में गैंगरेप

संगम नगरी प्रयागराज में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने झूंसी थाना क्षेत्र के कटका इलाके में शनिवार की रात चार युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पीड़िता जौनपुर जिले की रहने वाली है और मौजूदा समय में वो प्रयागराज के नैनी इलाके में किराए के मकान में रहती है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा लिया है. पुलिस का कहना है कि ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवती को कौशाम्बी के रहने वाले जितेंद्र नाम के युवक ने काम दिलाने के बहाने एक होटल में बुलाया था. इस दौरान उसने अपने तीन अन्य साथियों भी बुला लिया. फिर चारों ने बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया.

युवती के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप 

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर पीड़िता सीधे झूंसी थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई. झूंसी थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसके बताए ठिकाने पर दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में कौशाम्बी और प्रयागराज में दबिश दे रही है. पीड़िता की तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक काम दिलाने के बहाने उसे कई दिनों से होटल में रखकर उसका यौन शोषण कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *