जानें गोभी के पराठे बनाने की आसान रेसिपी….

ज्यादातर लोग आलू और मूली पराठे खाने पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस बार नाश्ते में आप फैमिली को गोभी के पराठे बनाकर सर्व करें। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी। आटा गूंदने के लिए आटा – तीन कप तेल – दो चम्मच नमक – स्वादानुसार पानी – आवश्यकतानुसार भरावन के लिए फूलगोभी – आधी हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई) लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर – एक छोटा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – दो चम्मच

मक – स्वादानुसार घी – पराठे सेंकने के लिए विधि – इसके लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटे में नमक, घी और पानी डालकर आटा गूंद लें।

अब फूलगोभी को धोकर 3 से 4 बड़े टुकड़ों में काट लें और सभी टुकड़ों को कद्दूकस करें – इसके बाद गोभी में हरी मिर्च , हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। – पराठे के लिए भरावन तैयार है।

फिर गुंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें बेल लें। – रोटी के बीचों-बीच एक चम्मच भरावन रखें और चारों किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बनाएं। – अब भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेलें। – मीडियम आंच में एक नॉन स्टिक तवा गरम करने रखें और इस पर घी डालकर चिकना कर लें। – इसपर पराठा सेके। – अब पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पटलकर सेक लें और इसी तरह इसके दूसरे हिस्से को भी सेंक लें। – गर्मागर्म गोभी का पराठा तैयार है। इसे आप दही और अचार के साथ गरमागरम परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *