स्मार्ट हुआ राजधानी रायपुर, सुपर मार्केट और अंतरराज्यीय बस स्टैंड की दी सौगात

रायपुर। भूपेश सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में रायपुर की जनता को कई बड़ी सौगात दी। जवाहर बाजार को सुपर मार्केट के रुप में विकसित करना भी इसी का हिस्सा है। इसके अलावा रावणभाटा में नया अंतरराज्यीय बस स्टैंड भी बनकर तैयार हो गया है।

राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित जवाहर बाजार को 23 करोड़ की लागत से नया स्वरुप दिया गया है। जिसके पहले और दूसरे फ्लोर में 147 दुकानें और तीसरे और चौथे फ्लोर में 16 आफिस बनाए गए हैं। यहां 250 कारों की पार्किंग भी है। इसी तरह राजधानी रायपुर के रावणभाटा स्थित नया बस टर्मिनल पूरी तरह से तैयार है। करीब 50 करोड़ की लागत से बने नए बस टर्मिनल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। हर रोज 300 बसों के आने जाने के लिए अलग-अलग रुट बनाए गए हैं। साथ ही पार्किंग की भी अलग-अलग व्यवस्था है। टर्मिनल से बसों को रिंग रोड तक आने-जाने के लिए एक नया बायपास बनाया गया है। जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव नहीं बढ़ेगा।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत गरीब बच्चों को अंग्रेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए तीन सरकारी स्कूलों को मॉडल के रुप में तैयार किया गया है। रायपुर के बीपी पुजारी स्कूल, आरडी तिवारी स्कूल और शहीद स्मारक स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाया गया है। यहां बच्चों की पढ़ाई करने के लिए अच्छी पाठ्य सामग्री होगी और अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *