रायपुर। राजधानी में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नशे के कारोबार पर लगाम कसते नहीं दिख रहा है। ड्रग की सप्लाई अब भी लगातार हो रही है। वहीं इस काम में युवकों के साथ युवतियां भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। जो चिंता का विषय है। जिले में नए साल के करीब आने पर कई इवेंट कंपनियां बड़ी नाइट पार्टी की तैयारियों में जुट गई हैं। इसके लिए नागपुर-जबलपुर के रास्ते ड्रग की सप्लाई हो रही है, जो नशे की पार्टी आयोजित करने वाले होटलों-क्लबों में स्टाक किए जा रहे हैं। युवतियां दोपहिए वाहनों से ड्रग लेकर राजधानी में ट्रांसपोर्ट कर रही हैं। इसके अलावा युवतियों के माध्यम से ही ड्रग एडिक्टों को भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पुलिस दुपहिए चला रही युवती और पीछे बैठे युवक को कपल अथवा पे्रमी जोड़े समझकर अनदेखी कर देते हैं, जिससे उनकी सच्चाई सामने नहीं आ पाती।
दीपिका पादुकोण ने वाट्सएप कर पूछा था माल है क्या … : कोटयार्ड के जवानों ने मलेशिया से भारत आ रहेकोकीन और ड्रग से भरा जहाज पकड़ा। इसकी खबर लगते ही दीपिका पादुकोण ने तत्काल वाट्सएप कर पूछ लिया माल है क्या? दीपिका ने तो सिर्फ ड्रग के लिए एसएमएस किया था, रायपुर में तो युवतियां बाकायदा ड्रग की सप्लाई कर रही हैं। क्रिसमस और नए साल में नशे की पार्टी करने के लिए शहर के वीआईपी रोड स्थित सभी बड़े-बड़े होटलों और क्लबों में नशे की खेप रोज पहुंच रही है। रायपुर जिले में आसानी से नशे की खेप आ रही है। इसको खेप को पहुंचने में कोई तकलीफ भी नहीं हो रही है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी राज्य के नशे के बड़े कारोबारियों ने जिले में युवाओं तक अपनी पहुंच बना ली थी। और अब अफीम, कोकीन, गांजे की बड़ी खेप रायपुर के होटलों में पहुंच रही है। इन सभी नशे की पार्टियों में पर्याप्त नशे का सामान रोज किसी न किसी साधन के जरिए पहुंच रहा है। पुलिस को इस बात की भनक ना हो इसके लिए नशे का कारोबारी कुछ छुटभैय्या नेताओं का सहारा भी ली रहे है जिससे उन्हें अपने नशे के सामान की सप्लाई करवाने में आसानी हो। नशे के पाउडर को सीट कवर में बिछाकर उसके ऊपर दूसरा सीट कवर चढ़ाकर सप्लाई की जा रही है।
